बेंगलूर से इलाज कराकर लौटे केजरीवाल, मंत्रियों से की मुलाकात
Updated at : 07 Feb 2016 8:05 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली :दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 10 दिनों तक प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति से इलाज कराने के बाद आज बेंगलूर से वापस लौट आए. बेंगलूर की एक निजी संस्था में केजरीवाल अपनी पुरानी खांसी का इलाज कराने गए थे. दिल्ली लौटने के कुछ ही घंटों के भीतर केजरीवाल ने अपने आधिकारिक आवास पर अपने मंत्रियों […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली :दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 10 दिनों तक प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति से इलाज कराने के बाद आज बेंगलूर से वापस लौट आए. बेंगलूर की एक निजी संस्था में केजरीवाल अपनी पुरानी खांसी का इलाज कराने गए थे.
दिल्ली लौटने के कुछ ही घंटों के भीतर केजरीवाल ने अपने आधिकारिक आवास पर अपने मंत्रियों से मुलाकात की और दिल्ली नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की ओर से की जा रही हडताल एवं रेयान इंटरनेशनल स्कूल में छह साल के एक बच्चे की मौत जैसे मुद्दों पर चर्चा की.
मुख्यमंत्री 27 जनवरी को बेंगलूर गए थे. एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि ठंड के मौसम में केजरीवाल की खांसी बहुत बढ़ गई थी. उनके शरीर में रक्त-शर्करा का स्तर भी बढ़ गया था. पिछले साल मार्च में भी केजरीवाल 10 दिनों के लिए बेंगलूर गए थे और वहां प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति से इलाज कराया था. केजरीवाल की गैर-मौजूदगी में उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली सरकार के रोजमर्रा के कामों को संभाला था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




