ePaper

महिला ने प्रधानमंत्री के काफिले का सुरक्षा घेरा तोड़ा

Updated at : 03 Feb 2016 4:49 PM (IST)
विज्ञापन
महिला ने प्रधानमंत्री के काफिले का सुरक्षा घेरा तोड़ा

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के काफिले को आज साउथ ब्लाक के समीप एक महिला ने तोडने की कोशिश की और सड़क पर एक फूलदान फेंका. इसी मार्ग से कुछ ही देर बाद प्रधानमंत्री को गुजरना था. इस महिला की अभी तक पहचान नहीं हो पायी है. प्रधानमंत्री के काफिले के लिए पुलिस अधिकारी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के काफिले को आज साउथ ब्लाक के समीप एक महिला ने तोडने की कोशिश की और सड़क पर एक फूलदान फेंका. इसी मार्ग से कुछ ही देर बाद प्रधानमंत्री को गुजरना था. इस महिला की अभी तक पहचान नहीं हो पायी है.

प्रधानमंत्री के काफिले के लिए पुलिस अधिकारी पहले ही मोर्चा संभाल चुके थे कि उसी समय यह महिला सामने आयी. उसकी कुछ पुलिस अधिकारियों से कहासुनी भी हुई. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी.

काफिले के आने से कुछ ही सेकेंड़ पहले महिला ने एक अवरोधक को तोड़ने की कोशिश की और जब पुलिसकर्मियों ने उसे रोका तो उसने एक फूलदान उठा लिया और उसे सडक पर फेंक दिया. महिला को तुरंत घटनास्थल से दूर ले जाया गया और बाद में उसे संसद मार्ग पुलिस थाने में हिरासत में ले लिया गया. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola