ePaper

गणतंत्र दिवस पर गूगल ने बनाया डूडल

Updated at : 26 Jan 2016 10:23 AM (IST)
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर गूगल ने बनाया डूडल

नयी दिल्ली : राजपथ पर गणतंत्र दिवस की परेड तो हर वर्ष सबके आकर्षण का केंद्र होती ही है, लेकिन इस जश्न का मजा और भी बढाने के लिए गूगल ने आज का डूडल भारत के गणतंत्र दिवस समारोहों को समर्पित किया है. इसमें सीमा सुरक्षा बल के सिपाहियों को ऊंट पर मार्च करते दिखाया […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : राजपथ पर गणतंत्र दिवस की परेड तो हर वर्ष सबके आकर्षण का केंद्र होती ही है, लेकिन इस जश्न का मजा और भी बढाने के लिए गूगल ने आज का डूडल भारत के गणतंत्र दिवस समारोहों को समर्पित किया है. इसमें सीमा सुरक्षा बल के सिपाहियों को ऊंट पर मार्च करते दिखाया गया है. गूगल ने इस डूडल के जरिए भारत के 67 वें गणतंत्र दिवस की अपने तरीके से बधाई दी है. डूडल में पगडी पहने सजे धजे बैंडवालों को मार्शल संगीत बजाते नजाकत से एक पंक्ति में छह रंग बिरंगे उंटों की सवारी करते हुए दिखाया गया है.

प्रत्येक उंट पर ‘गूगल’ की स्पैलिंग का एक-एक अक्षर लिखा गया है. बीएसएफ देश का एक अकेला ऐसा बल है जिसे परिचालन और औपचारिक कर्तव्यों के लिए ऊंट दस्ता मिला हुए हैं. बीएसएफ द्वारा राजस्थान में भारत-पाक सीमा से सटे थार रेगिस्तान में गश्त करने के लिए इनका इस्तेमाल किया जाता है. इस बार ड्रेस रिहर्सल का हिस्सा न बनने के चलते ऐसी अटकलें लगायी जा रही थी कि इस बार यह दस्ता गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा नहीं होगा. लेकिन इस भव्य समारोह से कुछ दिन पहले ही इसे समारोह की तैयारियों में शामिल किया गया.

फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद इस बार गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि हैं. परंपरा के अनुसार गणतंत्र दिवस पर बीएसएफ के सजे धजे जवान बेहतरीन पोशाकों और बडी-बडी मूंछों के साथ ठुमक ठुमक कर चलते इन ऊंटों की सवारी करते नजर आएंगे और उनके पीछे रंग बिरंगी पोशाकों में ऊंटों पर बैठे बैंडवाले सैन्य संगीत बजाएंगे. राजस्थान के जैसलमेर में स्थित ‘गंगा रिसाला’ के नाम से पहचाना जाने वाला बीएसएफ का यह ऊंट दस्ता बीकानेर रॉयल फोर्स की विरासत को संजोए हुए है.

हर साल एक दिसंबर को होने वाले बीएसएफ के स्थापना दिवस और गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने के लिए यह दस्ता नवंबर में दिल्ली आता है. गूगल ने 65 वें गणतंत्र दिवस पर भी बीएसएफ के मोटरसाइकिल पर सवार ‘जांबाज’ को राजपथ पर मशहूर पिरामिड गठन करते हुए दिखाया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola