लुधियाना : दो नकाबपोशों ने RSS कार्यालय पर की फायरिंग

चंडीगढ़ : पंजाब के लुधियाना में सोमवार की सुबह अज्ञात बंदूकधारियों ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यालय पर फायरिंग की जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी नकाब पहनकर आए थे और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए. इस फायरिंग में दो लोगों के घायल होने की खबर है. […]
चंडीगढ़ : पंजाब के लुधियाना में सोमवार की सुबह अज्ञात बंदूकधारियों ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यालय पर फायरिंग की जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी नकाब पहनकर आए थे और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए. इस फायरिंग में दो लोगों के घायल होने की खबर है. बताया जा रहा है कि घटना के समय आरएसएस कार्यकर्ता दैनिक शाखा में व्यस्त थे. पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.
Two unidentified men opened fire at a branch of RSS in Ludhiana in early morning hours. pic.twitter.com/pXxZWg7Vvn
— ANI (@ANI) January 18, 2016
जानकारी के अनुसार लुधियाना के किदवई नगर में आरएसएस कार्यालय के निकट स्थित पार्क में आरएसएस के कार्यकर्ता प्रतिदिन की तरह आज भी शाखा के लिए एकत्रित हुए थे उसी वक्त दो मोटरसाइकिल सवार नकाबपोश युवक वहां आए और फायरिंग कर दी.
प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो गोली आरएसएस के एक कार्यकर्ता के हाथ को टच करते हुए निकल गयी. घटना की सूचना मिलते ही लुधियाना के पुलिस आयुक्त पी.एस.उमरानंगल, डी.सी.पी. नरेंद्र भार्गव समेत भारी पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




