खत्म हुई सहनशक्ति, अब देनी होगी तकलीफ : मनोहर पर्रिकर

जयपुर/नयी दिल्ली : पठानकोट एयरबेसहमले के बाद रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने निजी राय बता कर हमलावरों को सीधे संदेश दिया था कि जिन्होंने हमें तकलीफ पुहंचायी है उन्हें भी दर्द सहना होगा. पर्रिकर ने एक बार फिर जयपुर में एक सभा के दौरान आतंकवादियों को सीधे संदेश देते हुए कहा कि भारत की सहनशीलता […]
जयपुर/नयी दिल्ली : पठानकोट एयरबेसहमले के बाद रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने निजी राय बता कर हमलावरों को सीधे संदेश दिया था कि जिन्होंने हमें तकलीफ पुहंचायी है उन्हें भी दर्द सहना होगा. पर्रिकर ने एक बार फिर जयपुर में एक सभा के दौरान आतंकवादियों को सीधे संदेश देते हुए कहा कि भारत की सहनशीलता अब खत्म हो गयी है.
हम बहुत पहले से इस तरह के हमले को सहन कर रहे हैं लेकिन हमें तकलीफ देने वालों को भी हमें तकलीफ देना होगा तभी ये बंद होगा उन्हें भी इस दर्द का अहसास होना चाहिए. पर्रिकर ने कहा, उन्हें तकलीफ होती है जब सेना का कोई जवान शहीद होता है हालांकि मुझे उनकी शहादत पर गर्व है लेकिन तकलीफ तो होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










