ePaper

पठानकोट हमला : दिल्ली में बढायी गयी सुरक्षा

Updated at : 02 Jan 2016 10:44 AM (IST)
विज्ञापन
पठानकोट हमला : दिल्ली में बढायी गयी सुरक्षा

नयी दिल्ली : पठानकोट स्थित एक वायु सेना स्टेशन पर आतंकवादी हमले के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में आज सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी. पठानकोट में वायु सेना स्टेशन पर हमले में चार हमलावर मारे गये हैं और वायु सेना के दो कर्मी शहीद हुए हैं. राजधानी में हवाईअड्डे, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों और अन्य […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : पठानकोट स्थित एक वायु सेना स्टेशन पर आतंकवादी हमले के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में आज सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी. पठानकोट में वायु सेना स्टेशन पर हमले में चार हमलावर मारे गये हैं और वायु सेना के दो कर्मी शहीद हुए हैं. राजधानी में हवाईअड्डे, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों और अन्य महत्वूपर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढा दी गयी है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दक्षिण दिल्ली, मध्य दिल्ली और लुटियंस जोन जैसे लोकप्रिय स्थलों सहित अनेक स्थानों पर सतर्कता बढा दी गयी है. विशेष पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) स्थिति का जायजा ले रहे हैं.

अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा और विशेष प्रकोष्ठ के कर्मियों को भी सुरक्षा में लगाया गया है और राष्ट्रीय राजधानी में विशिष्ट व्यक्तियों को संभावित खतरे के मद्देनजर सुरक्षा तंत्र से रणनीति बनाने को कहा गया है. उन्होंने कहा कि स्थानीय पुलिस से अत्यंत चौकन्ना रहने को कहा गया है और आपातकालीन स्थिति में तुरंत कार्रवाई करने के लिए स्वैट (एसडब्ल्यूएटी) टीम तथा त्वरित कार्यबल को शहर के अनेक हिस्सों में तैनात किया गया है. संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादियों ने आज तड़के पठानकोट स्थित वायु सेना स्टेशन पर हमला कर दिया. मुठभेड में चार आतंकवादी मारे गये और दो वायु सेना कर्मी शहीद हो गये. हमले में छह सुरक्षाकर्मी घायल भी हुए हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola