सातवीं बार महासचिव चुनी गयीं जयललिता

चेन्नई : अन्नाद्रमुक की जेनरल कौंसिल मीटिंग में आज जे जयललिता को सातवीं बार पार्टी का महासचिव चुन लिया गया है. इस बैठक में 14 प्रस्तावों को पास किया गया, जिनमें से एक प्रस्ताव यह भी है कि भारत का विदेश मंत्रालय श्रीलंका की सरकार से मछुआरों के मुद्दे पर बात करे. बैठक में अन्नाद्रमुक […]
चेन्नई : अन्नाद्रमुक की जेनरल कौंसिल मीटिंग में आज जे जयललिता को सातवीं बार पार्टी का महासचिव चुन लिया गया है. इस बैठक में 14 प्रस्तावों को पास किया गया, जिनमें से एक प्रस्ताव यह भी है कि भारत का विदेश मंत्रालय श्रीलंका की सरकार से मछुआरों के मुद्दे पर बात करे. बैठक में अन्नाद्रमुक ने आज पार्टी महासचिव और मुख्यमंत्री जे जयललिता को चुनाव संबंधी सभी फैसले लेने के लिए अधिकृत कर दिया. राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं.
पार्टी सदस्यों ने वर्ष 2011 से राज्य में हुए सभी चुनावों में अन्नाद्रमुक की जीत सुनिश्चित करने के लिए भी जयललिता के प्रयासों की सराहना की और लगातार जीत का श्रेय मुख्यमंत्री की राजनीतिक सूझबूझ को दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










