ePaper

केजरीवाल ने DDCA में सेक्‍स स्‍कैंडल का किया दावा

Updated at : 29 Dec 2015 4:18 PM (IST)
विज्ञापन
केजरीवाल ने DDCA में सेक्‍स स्‍कैंडल का किया दावा

नयी‍ दिल्‍ली : दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज डीडीसीए मामले में एक और विवाद को जोड़ दिया है. उन्‍होंने डीडीसीए के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाया है. एनडीटीवी के साथ बातचीत में केजरीवाल ने खुलासा किया कि डीडीसीए में क्रिकेटरों के सेलेक्‍शन को लेकर सेक्‍स का डिमांड किया जाता है. केजरीवाल ने आरोप […]

विज्ञापन

नयी‍ दिल्‍ली : दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज डीडीसीए मामले में एक और विवाद को जोड़ दिया है. उन्‍होंने डीडीसीए के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाया है. एनडीटीवी के साथ बातचीत में केजरीवाल ने खुलासा किया कि डीडीसीए में क्रिकेटरों के सेलेक्‍शन को लेकर सेक्‍स का डिमांड किया जाता है.

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि डीडीसीए के एक अधिकारी ने एक महिला से कहा कि अगर वो चाहती है कि उसके बेटे का सेलेक्‍शन दिल्‍ली की टीम में हो जाए तो उसे रात में घर आना पड़ेगा. हालांकि केजरीवाल से उस अधिकारी के नाम का खुलासा करने को कहा गया तो वो बात को टाल गये.

undefined

केजरीवाल ने डीडीसीए पर क्रिकेटरों के सेलेक्‍शन को लेकर बड़ा गंभीर आरोप लगाया. उन्‍होंने कहा, एक वरिष्‍ठ पत्रकार की पत्नी से डीडीसीए के एक अधिकारी ने उसके बेटे के सेलेक्‍शन के बदले रात में घर आने को मजबूर किया था. केजरीवाल ने बताया उस महिला को एसएमएस किया गया कि अगर वो बेटे का चयन कराना चाहती हैं तो रात को उनके घर आयें. केजरीवाल ने दावा किया कि पत्रकार जांच समिति के सामने मौजूद होने के लिए तैयार है.

* मोदी को ‘कायर’, ‘मनोरोगी’ बोलने का मलाल नहीं : अरविंद केजरीवाल

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल और विवाद का चोली-दामन का साथ है. केजरीवाल भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कई बार विवादास्‍पद बयान दे चुके हैं. इसके लिए उन्‍हें कई बार मानहानि का भी सामना करना पड़ा है.

केजरीवाल इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को और वित्त मंत्री अरुण जेटली को बोलकर फंस गये हैं. हालांकि केजरीवाल अपने किसी भी बयान से पीछे हटने का मन नहीं बनाया है. केजरीवाल 15 दिसंबर को अपने प्रधान सचिव राजेंद्र कुमार के ऑफिस में सीबीआई रेड़ के बाद मोदी पर निशाना साधते हुए बेहद आपत्तिजनक टिप्‍पणी कर दी थी. केजरीवाल ने मोदी को कायर और मनोरोगी बता दिया था.

undefined
केजरीवाल के इस बयान के बाद उनकी काफी आलोचना भी हुई. लेकिन केजरीवाल को अपने बयान से किसी भी तरह का आफसोस नहीं है. अंग्रेजी न्‍यूच चैनल एनडीटीवी के साथ बातचीत में केजरीवाल ने कहा, मैं मानता हूं कि मैंने प्रधानमंत्री के खिलाफ बेहद खराब भाषा का प्रयोग किया, लेकिन मुझे किसी भी बात का मलाल नहीं है. केजरीवाल ने कहा, मैं दिल से बोलता हूं, मोदी लच्‍छेदार भाषा का प्रयोग करते हैं.
अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार उनके और उनकी पार्टी के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों का गलत इस्‍तेमाल कर रही है. मोदी जी मेरे खिलाफ कोई भी जांच करा लें, मैं सीबीआई से नहीं डरता. उन्‍होंने कहा, मैंने मोदी जी से मिलकर भी कहा था कि हम लड़ाई नहीं, काम चाहते हैं. मोदी जी से कहा, आपके स्‍वच्‍छ भारत अभियान में आपका पूरा साथ देंगे. दिल्‍ली को मैं चमकाऊंगा और सारा क्रेडिट आपको दिलाऊंगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola