आज दाउद इब्राहिम का 60वां जन्मदिन, करेगा अपने उत्तराधिकारी की घोषणा
Updated at : 26 Dec 2015 10:54 AM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : डी कंपनी का मालिक और भारत का मोस्ट वांटेड अपराधी दाउद इब्राहिम का आज जन्मदिन है. वह आज 60 साल का हो गया है. सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज अपने 60वें जन्मदिन के अवसर पर वे अपने उत्तराधिकारी की घोषणा कर सकता है. मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : डी कंपनी का मालिक और भारत का मोस्ट वांटेड अपराधी दाउद इब्राहिम का आज जन्मदिन है. वह आज 60 साल का हो गया है. सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज अपने 60वें जन्मदिन के अवसर पर वे अपने उत्तराधिकारी की घोषणा कर सकता है.
मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार आज जिसे दाउद अपनी विरासत सौंपेगा वह हजारों करोड़ की उसकी दौलत का मालिक बनेगा. दाउद की विरासत संभालने के लिए उसके कई रिश्तेदार भी सामने आ रहे हैं.दाउद की दो बेटियां हैं. जिनमें से एक की शादी पाकिस्तान के प्रसिद्ध क्रिकेटर जावेद मियांदाद के बेटे जुनैद से हुई है. जुनैद और बेटी माहरुख के नाम दाउद ने काफी संपत्ति की है. लेकिन अभी तक उसे अपना उत्तराधिकारी घोषित नहीं किया है.
दाउद के 60वें जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए उसके करीबी छोटा शकई और भाई अनीस इब्राहिम ने काफी इंतजाम किये हैं. जन्मदिन के इस जश्न में देश-विदेश से मेहमान आ रहे हैं. खबर तो यह भी है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और सेना के कई अफसर भी शामिल होंगे.
दाउद यह नहीं चाहता है कि उसकी विरासत को संभालने को लेकर उसके रिश्तेदारों और राजदारों में किसी तरह का झगड़ा हो. यही कारण है कि अपने जन्मदिन के जश्न में सबकुछ साफ कर देना चाहता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




