ePaper

शव को दफनाकर उसके ऊपर गोभी उगा दी

Updated at : 24 Dec 2015 2:08 PM (IST)
विज्ञापन
शव को दफनाकर उसके ऊपर गोभी उगा दी

छत्तीसगढ के बहुचर्चित अभिषेक मिश्रा हत्‍याकांड में लाख प्रयास के बाद भी आरोपी बच नहीं पाये. पुलिस ने आरोपी महिला और उसके पति को हिरासत में लिया है. काफी प्रयास के बाद पुलिस को आखिरकार अभिषेक का शव मिल ही गया. शव को विकास जैन के घर के पिछवाड़े से बरामद किया गया. फिल्‍मी अंदाज […]

विज्ञापन

छत्तीसगढ के बहुचर्चित अभिषेक मिश्रा हत्‍याकांड में लाख प्रयास के बाद भी आरोपी बच नहीं पाये. पुलिस ने आरोपी महिला और उसके पति को हिरासत में लिया है. काफी प्रयास के बाद पुलिस को आखिरकार अभिषेक का शव मिल ही गया. शव को विकास जैन के घर के पिछवाड़े से बरामद किया गया. फिल्‍मी अंदाज में हत्‍या कर शव को जमीन में गाड़ दिया गया. आरोपी ने शव को गलाने के लिए दस से पंद्रह किलो नमक का भी इस्‍तेमाल किया. इतना ही नहीं शव को दफनाने के बाद उसके उपर फूलगोभी की खेती कर दी. आरोपी को पूरा भरोसा था उसने कोई गलती नहीं की है. पुलिस कभी भी आरोप साबित नहीं कर पायेगी.

लेकिन 44 दिनों के प्रयास के बाद पुलिस ने शव बरामद कर लिया और आरोपी विकास जैन उसकी पत्‍नी किन्‍सी और उसके चाचा ससूर अजीत को हिरासत में लिया है. पुलिस के अनुसार अभिषेक की हत्‍या प्रेम प्रसंग में हुई है. अभिषेक का प्रेम प्रसंग विकास की पत्‍नी किन्‍सी के साथ था. हालांकि पुलिस का मानना है कि अभिषेक की हत्‍या में किन्‍सी का भी हाथ है. अभिषेक को जिस दिन अगवा किया गया उसी दिन उसकी हत्‍या कर दी गयी.

पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किये बिना ही अभिषेक की तलाश शुरू कर दी थी. जब काफी मशक्कत के बाद भी पुलिस को सफलता नहीं मिली तो एसआईटी का गठन किया गया. एसआईटी ने जांच आगे बढ़ाते हुए तीन आरोपियों का धर दबोचा और आखिरकार इस हत्‍याकांड की गुत्‍थी सुलझा ली. पुलिस ने शव बरामद कर मेडिकल टेस्ट के लिए भेज दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola