श्रीनगर-कश्मीर में मौसम का सबसे कम तापमान

श्रीनगर : कश्मीर में हाड़ कंपाती जानलेवा ठंड वाले 40 दिनों के ‘‘चिल्लई कलां’ की आज से शुरुआत होगयी और जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर सहित कई इलाकों में मौसम का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर में बीती रात का न्यूनतम तापमान शून्य से […]
श्रीनगर : कश्मीर में हाड़ कंपाती जानलेवा ठंड वाले 40 दिनों के ‘‘चिल्लई कलां’ की आज से शुरुआत होगयी और जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर सहित कई इलाकों में मौसम का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया.
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर में बीती रात का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 5.6 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि वहां एक रात पहले का न्यूनतम तापमान इससे पांच डिग्री अधिक, शून्य से नीचे 0.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. शहर में यह इस मौसम का रात्रि का सबसे कम तापमान था. जल इकाइयों तथा आवासीय जलापूर्ति पाइपों में पानी जम गया. प्रख्यात डल झील के किनारों पर भी पानी तापमान में कमी के कारण जम गया.
अधिकारी के अनुसार, पर्यटक रिजॉर्ट पहलगाम में भी तापमान में पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 7.2 डिग्री दर्ज किया गया जो इससे पहले वाली रात को शून्य से नीचे 2.1 डिग्री था. सालाना अमरनाथ यात्रा के दौरान पहलगाम दक्षिण कश्मीर में आधार शिविर होता है.
प्रख्यात स्की रिजॉर्ट गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो बीती रात इससे तीन डिग्री अधिक, शून्य से नीचे 7.8 डिग्री दर्ज किया गया था. अधिकारी के अनुसार, इस रिजॉर्ट में यह इस मौसम की सबसे ठंडी रात थी.
उत्तरी कश्मीर में कुपवाड़ा में भी तापमान शून्य से कम 1.3 डिग्री सेल्सियस से तीन डिग्री कम हो कर कल रात शून्य से नीचे 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




