आजम खां का भाजपा पर बीफ निर्यातक से 200 करोड़ रुपये का चंदा लेने का आरोप

उन्नाव : उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ काबीना मंत्री मुहम्मद आजम खां ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर एक ‘‘बीफ निर्यातक’ से ‘‘200 करोड़ रुपये का चंदा’ लेने का आरोप लगाया है. पार्टी ने हालांकि इस आरोप को बेबुनियाद बताते हुए सिरे से खारिज कर दिया है. बीती रात संवाददाताओं से खां ने कहा कि बीफ […]
उन्नाव : उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ काबीना मंत्री मुहम्मद आजम खां ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर एक ‘‘बीफ निर्यातक’ से ‘‘200 करोड़ रुपये का चंदा’ लेने का आरोप लगाया है. पार्टी ने हालांकि इस आरोप को बेबुनियाद बताते हुए सिरे से खारिज कर दिया है. बीती रात संवाददाताओं से खां ने कहा कि बीफ के विरोध की राजनीति करने वाली भाजपा को इसके :बीफ के: एक निर्यातक से चंदा लेने में कोई परहेज नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने एक बडे बीफ निर्यातक से 200 करोड़ रुपये का चंदा लिया है. पार्टी को बताना चाहिए कि उसने बीफ निर्यातक से कितना धन वैध राशि के रुप में और कितना काले धन के रुप में लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




