मेरठ में दिल्ली की महिला से सामूहिक बलात्कार

मेरठ : दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके की 31 वर्षीय एक महिला से पल्लवपुरम इलाके में तीन लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया. पुलिस ने बताया कि घटना कल की है और पीडिता की हालत जब खराब होने लगी तो आरोपियों ने उसे दिल्ली…हरिद्वार मार्ग पर एक नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया […]
मेरठ : दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके की 31 वर्षीय एक महिला से पल्लवपुरम इलाके में तीन लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया. पुलिस ने बताया कि घटना कल की है और पीडिता की हालत जब खराब होने लगी तो आरोपियों ने उसे दिल्ली…हरिद्वार मार्ग पर एक नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया और फरार हो गए.
पीडिता ने पुलिस को बताया कि छह महीने पहले वह गाजियाबाद में एक प्लॉट देखने गई थी तभी उसकी पहचान एक आरोपी नकुल से हुई थी. पीडिता के मुताबिक मुलाकात के बाद वह नकुल से फोन पर नियमित संपर्क में थी. उसने कहा कि बाद में उसने अदालत में शादी करने का प्रस्ताव दिया और कल इसके लिए उसने साथ में देहरादून चलने को कहा.
महिला की शादी 13 वर्ष पहले हुई थी. उसने पुलिस को बताया कि विवाह के समय उसकी उम्र 17 वर्ष थी और उसके पति की उम्र 35 वर्ष और उनके बीच अच्छे संबंध नहीं थे जिस कारण वह ‘‘तनाव में” थी. पुलिस ने कहा कि नकुल के प्रस्ताव के बाद उसने उसकी कार में देहरादून जाने का निर्णय किया. उसके साथ दो और युवक थे और महिला का आरोप है कि वाहन के अंदर तीनों ने उससे सामूहिक बलात्कार किया.
इलाके के पुलिस प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने कहा कि आरोपी फरार हैं और उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है. कुमार ने कहा कि चूंकि अपराध स्थल दिल्ली का पडोसी इलाका है इसलिए मामले को दिल्ली पुलिस को भेज दिया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




