संदिग्ध वस्तु मिलने के बाद बीबीसी और लंदन ब्रिज खाली कराया गया
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

लंदन : बीबीसी का हेडक्वार्टर बम की खबर के बाद मंगलवार की शाम को खाली कराया गया . टीवी रिपोर्ट्स के अनुसार ऑफिस के दफ्तर के बाहर एक संदिग्ध गाड़ी खड़ी है.गाड़ीके मालिक का जब पता लगाने की कोशिश की गयी तो पता नहीं चला तभी पुलिस ने अहतियातन यह फैसला लिया और बीबीसी के […]
विज्ञापन
लंदन : बीबीसी का हेडक्वार्टर बम की खबर के बाद मंगलवार की शाम को खाली कराया गया . टीवी रिपोर्ट्स के अनुसार ऑफिस के दफ्तर के बाहर एक संदिग्ध गाड़ी खड़ी है.गाड़ीके मालिक का जब पता लगाने की कोशिश की गयी तो पता नहीं चला तभी पुलिस ने अहतियातन यह फैसला लिया और बीबीसी के दफ्तर को खाली करा दिया.
दूसरी तरफ लंदन ब्रिज के बाहर भी एक संदिग्ध सुटकेश मिला जिसके बाद ब्रिज में मौजूद लोगों को हटा दिया गया है. पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है. मेट्रोपोलिटन पुलिस ने बताया कि अभी पूरे इलाके की जांच चल रही है. बम को लेकर किसी नियत स्थान की फिलहाल कोई जानकारी नहीं है.
दोनों ही जगहों पर खबर मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई है. इसके अलावा कई जगहों की जांच की जा रही है . लोगों की आवाजाही और भीड़ भाड़ वाले इलाकों पर विशेष नजर रखी जा रही है. हाल में ही पेरिस में हुए हमलों के बाद ब्रिटेन भी अपनी सुरक्षा को लेकर चौकन्ना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










