Coronavirus : तबलीगी जमात के कारण बढ़ा दिल्ली में कोरोना संकट, आंकड़ा देख रह जाएंगे दंग
Author : ArbindKumar Mishra Published by : Prabhat Khabar Updated At : 18 Apr 2020 6:46 PM
Coronavirus Lockdown : स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार दिल्ली में कोरोना वायरस (Coronavirus) के अब तक जो भी केस सामने आये हैं उसमें अकेले 63 प्रतिशत केस निजामुद्दीन तबलीगी जमात (Nizamuddin Tablighi Jamaat) के कारण आये हैं. दिल्ली में अब तक 1700 से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं और 42 लोगों की मौत हो चुकी है.
नयी दिल्ली : इस समय पूरी दुनिया कोरोना संकट से गुजर रही है. विश्व में कोरोना के कारण 21 लाख से अधिक लोग संक्रमित हैं और अब तक करीब 1.5 लाख लोगों की मौत हो चुकी है. भारत में भी कोरोना ने भारी तबाही मचा रखी है. महाराष्ट्र, दिल्ली, तमिलनाडु जैसे राज्य पूरी तरह से कोरोना के संक्रमण के चपेट में है. इस बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने जो आंकड़े दिये हैं, वो काफी चौकाने वाले हैं.
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार दिल्ली में कोरोना वायरस के अब तक जो भी केस सामने आये हैं उसमें अकेले 63 प्रतिशत केस निजामुद्दीन तबलीगी जमात के कारण आये हैं. दिल्ली में अब तक 1700 से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं और 42 लोगों की मौत हो चुकी है. दिल्ली में तेजी से संक्रमितों की संख्या अगर बढ़ रही है, तो उसका सीधा संबंध तबलीगी जमात है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि दिल्ली में 63 फीसदी कोरोना मरीज किसी न किसी रूप से जमातियों से जुड़े हैं.
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि देश में कोरोना वायरस से संक्रमितों की तादाद 14378 हो गई है. उसमें से 4291 लोगों का संबंध निजामुद्दीन मरकज से है. उन्होंने यह भी कहा कि तबलीगी जमात से देश के 23 राज्य और केंद्रशासित प्रदेश में कोरोना संक्रमण फैला है.
देश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या शनिवार को बढ़ कर 480 हो गई जबकि संक्रमण के मामले बढ़ कर 14,378 हो गए. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी देश में कोविड-19 से 11,906 लोग संक्रमित हैं जबकि 1,991 लोग उपचार के बाद ठीक हो गए हैं.
उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है. एक व्यक्ति विदेश चला गया है. इन मामलों में 76 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं. शुक्रवार शाम से 28 लोगों की मौत हो चुकी है. इनमें मध्यप्रदेश के 12, महाराष्ट्र के सात, दिल्ली के चार, गुजरात के तीन और जम्मू कश्मीर और बिहार का एक-एक व्यक्ति शामिल हैं. संक्रमण के कारण देश में हुई कुल 480 मौतों में महाराष्ट्र में सर्वाधिक 201 लोगों की मौत हुई. उसके बाद मध्य प्रदेश में 69, दिल्ली में 42, गुजरात में 41 पर और तेलंगाना में 18 लोगों की जान गई.
संक्रमण से तमिलनाडु में 15 मौतें हुई हैं जबकि आंध्र प्रदेश और उत्तर प्रदेश में 14-14 लोगों की मौत हुई है. पंजाब और कर्नाटक में 13-13 लोगों की, राजस्थान में 11 और पश्चिम बंगाल में 10 लोगों की मौत हुई है. जम्मू-कश्मीर में पांच लोगों की जान चली गई जबकि केरल और हरियाणा में तीन-तीन मौतें हुई हैं. झारखंड और बिहार में दो-दो मौतें हुई हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










