काले धन के मुद्दे पर ‘‘धोखेबाजी”” कर रहे हैं नरेंद्र मोदी : जेठमलानी

Updated:
विज्ञापन
काले धन के मुद्दे पर ‘‘धोखेबाजी”” कर रहे हैं नरेंद्र मोदी : जेठमलानी

नयी दिल्‍ली : पूर्व केंद्रीय मंत्री राम जेठमलानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) के मुद्दे पर सशस्त्र बलों के अधिकारियों और जवानों को ‘‘नीचा दिखाया’ और काला धन वापस लाने का वादा कर भारत के लोगों के साथ ‘‘धोखेबाजी’ कर रहे हैं. जेठमलानी ने कहा […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : पूर्व केंद्रीय मंत्री राम जेठमलानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) के मुद्दे पर सशस्त्र बलों के अधिकारियों और जवानों को ‘‘नीचा दिखाया’ और काला धन वापस लाने का वादा कर भारत के लोगों के साथ ‘‘धोखेबाजी’ कर रहे हैं.

जेठमलानी ने कहा कि सशस्त्र बलों के अधिकारियों एवं जवानों के लिए ओआरओपी का वादा सिर्फ जोर-शोर से किया गया एक ऐलान भर था. कल शाम पत्रकारों को संबोधित करते हुए जेठमलानी ने कहा कि मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरान वादा किया था कि वह काला धन लाएंगे जिससे हर एक नागरिक को फायदा होगा, लेकिन अब तक उन्होंने अपना वादा नहीं निभाया है. उन्होंने कहा, ‘‘मोदी काला धन लाने के मुद्दे पर भारतीय लोगों से धोखेबाजी करने के भी कसूरवार हैं.’

जर्मनी की सरकार ने स्विट्जरलैंड में बैंक खाताधारी 1,400 नाम हासिल किए, जिनमें ज्यादातर भारतीय थे, और इसे बिना शर्त भारत सरकार से साझा करने की पेशकश की. जेठमलानी ने कहा, ‘‘मोदी दो बार जर्मन चांसलर से मिल चुके हैं. लिहाजा, मैंने पूछा कि क्या उन्हें नाम मिले. पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया.’ उन्होंने कहा कि वह भारत के उच्चतम न्यायालय में इस मामले को उठा रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola