हार्दिक पटेल की होगी वॉयस स्पेक्ट्रोग्राफी जांच

अहमदाबाद : गुजरात पुलिस पटेल आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल की वॉयस स्पेक्ट्रोग्राफी जांच कराएगी. हार्दिक के साथ-साथ उनके पांच सहयोगी देशद्रोह और गुजरात सरकार के खिलाफ जंग छेडने के आरोपों का सामना कर रहे हैं. इसी से जुडे एक घटनाक्रम में अपराध शाखा के अधिकारियों ने कल देर रात हार्दिक के तीन सहयोगियों […]
अहमदाबाद : गुजरात पुलिस पटेल आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल की वॉयस स्पेक्ट्रोग्राफी जांच कराएगी. हार्दिक के साथ-साथ उनके पांच सहयोगी देशद्रोह और गुजरात सरकार के खिलाफ जंग छेडने के आरोपों का सामना कर रहे हैं. इसी से जुडे एक घटनाक्रम में अपराध शाखा के अधिकारियों ने कल देर रात हार्दिक के तीन सहयोगियों के घरों पर छापेमारी की और देशद्रोह के मुकदमे के सिलसिले में ‘‘ठोस सबूत” बरामद करने का दावा किया.
एक-दो दिनों में कराई जाने वाली वॉयस स्पेक्ट्रोग्राफी जांच इसलिए जरुरी बताई जा रही है ताकि अहमदाबाद अपराध शाखा के इस दावे की पड़ताल की जा सके कि हार्दिक के फोन रिकॉर्ड से खुलासा हुआ कि वह सरकार के खिलाफ जंग छेड़ने की योजना बना रहा था. अपराध शाखा के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) के एन पटेल ने बताया, ‘‘हम गांधीनगर की फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला में कल या परसों हार्दिक पटेल की वॉयस स्पेक्ट्रोग्राफी जांच कराएंगे.”
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




