मेरे परिवार में ऐसे लोग हैं जो गोमांस खाते हैं : रमेश

हैदराबाद : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने आज कहा कि गोमांस के मुद्दे पर चल रहा विवाद कुछ भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की ‘‘असहिष्णुता” को दिखाता है. रमेश ने कहा कि किसी को लोगों पर यह नहीं थोपना चाहिए कि वे क्या खाएं और क्या न खाएं. रमेश ने कहा, ‘‘आप इस पर […]
हैदराबाद : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने आज कहा कि गोमांस के मुद्दे पर चल रहा विवाद कुछ भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की ‘‘असहिष्णुता” को दिखाता है. रमेश ने कहा कि किसी को लोगों पर यह नहीं थोपना चाहिए कि वे क्या खाएं और क्या न खाएं. रमेश ने कहा, ‘‘आप इस पर नियम-कायदे नहीं बना सकते. आप यह नहीं कह सकते कि आप गोमांस नहीं खा सकते.
कल आप कहेंगे कि ‘दाल मखनी’ नहीं खा सकते, आप ‘मटर पनीर’ नहीं खा सकते. क्या बकवास है यह सब ? भारत किस तरफ जा रहा है ?” पूर्व केंद्रीय मंत्री ने बताया, ‘‘क्या लोग तय करेंगे कि आपको क्या खाना है ? क्या लोग तय करेंगे कि आपको क्या पहनना है, क्या बोलना है ? मेरे कहने का यह मतलब है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) मूल रुप से एक लोकतंत्र-विरोधी संगठन है.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










