J&K : बारामुला में मुठभेड़,एक आतंकी ढेर, दो जवान घायल

जम्मू : जम्मू-कश्मीर में बारामूला के कुंजर इलाके में सेना ने मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली जिसके बाद यहां सर्च ऑपरेशन चलाया गया. इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है जबकि इसमें 2 […]
जम्मू : जम्मू-कश्मीर में बारामूला के कुंजर इलाके में सेना ने मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली जिसके बाद यहां सर्च ऑपरेशन चलाया गया. इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है जबकि इसमें 2 जवान के घायल होने की खबर है. घायल सुरक्षाबलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. खबर लिखे जाने तक मुठभेड़ जारी है.
1 militant killed in an ongoing encounter between militants & security forces in Kunzer area of Tangmarg in Baramulla,2 Army jawans injured.
— ANI (@ANI) October 21, 2015
गौरतलब है कि इसके पहले जम्मू क्षेत्र में बीते गुरुवार को सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में दो विशेष पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई थी. ये दोनों अधिकारी अपने हथियारों के साथ नौकरी छोड़ भाग गए थे जिनके पास से एक एके- 47 राइफल और एक इंसास राइफल की बरामदगी हुई थी.
वहीं, 10 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में हुए मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को मौत के घाट उतार दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










