”कश्मीर के सपने देखना बंद करे पाकिस्तान”
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

श्रीनगर : भाजपा की कश्मीर इकाई ने आज कहा कि पाकिस्तान को पहले अपना घर संभालना चाहिए और घाटी की चिंता करना बंद कर देना चाहिए. भाजपा प्रवक्ता खालिद जहांगीर ने यहां एक बयान में कहा, ‘‘पाकिस्तान देश के तौर पर बंटा हुआ है. वहां बम विस्फोट, गोलीबारी और जातीय हिंसा रोजाना की बात हो […]
विज्ञापन
श्रीनगर : भाजपा की कश्मीर इकाई ने आज कहा कि पाकिस्तान को पहले अपना घर संभालना चाहिए और घाटी की चिंता करना बंद कर देना चाहिए. भाजपा प्रवक्ता खालिद जहांगीर ने यहां एक बयान में कहा, ‘‘पाकिस्तान देश के तौर पर बंटा हुआ है. वहां बम विस्फोट, गोलीबारी और जातीय हिंसा रोजाना की बात हो गयी है.
पाकिस्तान में पिछले कुछ सालों में जातीय हिंसा में हजारों बेगुनाह मारे गये हैं.” बयान के मुताबिक, ‘‘आतंकवादी वहां समांतर सरकार चला रहे हैं. तथाकथित राजनीतिक प्रतिनिधि वहां कठपुतली से ज्यादा कुछ नहीं हैं जो अपनी सेना के जनरलों के इशारे पर नाचते हैं.”
वह पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता काजी खलीलुल्ला के इस बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे कि ‘‘कश्मीर की जनता जो झेल रही है, वह भी राष्ट्र प्रायोजित आतंकवाद है.” जहांगीर ने कहा, ‘‘पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की जनता पर ज्यादती दिखाने वाले एक हालिया वीडियो से पाकिस्तान का वास्तविक चेहरा सामने आ गया है.” उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को कश्मीर के बारे में सपने देखना बंद कर देना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










