ePaper

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ ने पाकिस्तानी व्यक्ति को पकडा

Updated at : 09 Oct 2015 7:35 AM (IST)
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ ने पाकिस्तानी व्यक्ति को पकडा

अहमदाबाद : सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने गुजरात के पाटन जिले में संतालपुर के पास अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 60 वर्षीय एक पाकिस्तानी व्यक्ति को पकडा है. व्यक्ति पाकिस्तान के सिंध प्रांत का है और वह अनजाने में सीमा पार करके आ गया था. गुजरात फ्रंटियर के बीएसएफ के असिस्टेंट कमांडर वी. एस. सिरोही ने आज […]

विज्ञापन

अहमदाबाद : सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने गुजरात के पाटन जिले में संतालपुर के पास अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 60 वर्षीय एक पाकिस्तानी व्यक्ति को पकडा है. व्यक्ति पाकिस्तान के सिंध प्रांत का है और वह अनजाने में सीमा पार करके आ गया था. गुजरात फ्रंटियर के बीएसएफ के असिस्टेंट कमांडर वी. एस. सिरोही ने आज बताया, ‘गुजरात फ्रंटियर पर बीएसएफ ने कल एक पाकिस्तानी नागरिक को पकडा था. उसकी पहचान पाकिस्तान के सिंध प्रांत की नागरपारकर तहसील के सूराचांद गांव वासी खोदा कोली के तौर पर की गयी है. बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया.’

सिरोही ने बताया कि कोली को सीमा पर चौकी पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने पकडा. अधिकारी ने बताया कि कोली का कहना है कि वह गलती से भारतीय सीमा में दाखिल हो गया और बीएसएफ को भी उसके पास से कुछ संदिग्ध नहीं मिला है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola