ePaper

पीएम मोदी पर शिवसेना का हमला, कहा, सोशल मीडिया के बिना भी नेहरु और मनमोहन सिंह विदेशों में थे लो‍कप्रिय

Updated at : 29 Sep 2015 6:12 PM (IST)
विज्ञापन
पीएम मोदी पर शिवसेना का हमला, कहा, सोशल मीडिया के बिना भी नेहरु और मनमोहन सिंह विदेशों में थे लो‍कप्रिय

मुंबई : अपने प्रमुख सहयोगी दल भाजपा से भिन्न राय व्यक्त करते हुए शिवसेना ने देश की प्रगति में जवाहरलाल नेहरु से मनमोहन सिंह तक कांग्रेस प्रधानमंत्रियों के योगदान की आज प्रशंसा की और कहा कि उन लोगों ने भी अपनी विदेश यात्राओं के दौरान देश को गौरवान्वित किया था और विदेशों में काफी लोकप्रिय […]

विज्ञापन

मुंबई : अपने प्रमुख सहयोगी दल भाजपा से भिन्न राय व्यक्त करते हुए शिवसेना ने देश की प्रगति में जवाहरलाल नेहरु से मनमोहन सिंह तक कांग्रेस प्रधानमंत्रियों के योगदान की आज प्रशंसा की और कहा कि उन लोगों ने भी अपनी विदेश यात्राओं के दौरान देश को गौरवान्वित किया था और विदेशों में काफी लोकप्रिय थे.

शिवसेना की यह टिप्पणी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ताजा अमेरिका यात्रा को लेकर भाजपा की ओर से जतायी जा रही खुशी और भ्रष्टाचार के संबंध में विदेशी धरती पर उनके बयान को लेकर कांग्रेस द्वारा की जा रही आलोचना की पृष्ठभूमि में आयी है.
शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ में एक संपादकीय में लिखा है कि देश की आर्थिक प्रगति में तेजी लाने के लिए पूर्व प्रधानमंत्रियों पी वी नरसिंह राव और मनमोहन सिंह के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता. पार्टी ने प्रौद्योगिकी के क्षेत्र मे प्रगति के लिए इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के महत्वपूर्ण योगदान को भी याद किया.
शिवसेना ने कहा, ‘‘ मोदी विदेशों में काफी लोकप्रिय हैं और अपने देश से दूर रहने वाले भारतीय उन्हें काफी पसंद करते हैं. पंडित जवाहरलाल नेहरु, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी भी विदेशों में लोकप्रिय हुआ करते थे.” पार्टी ने कहा, ‘‘ नेहरु विदेशों में काफी लोकप्रिय थे. नेहरु की महत्ता गाने वाले लोग रुस और अमेरिका में अब भी मौजूद हैं. वे उस समय लोकप्रिय थे जब मीडिया या सोशल मीडिया का इस प्रकार का अस्तित्व नहीं था.”
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola