ePaper

बिहार विस चुनाव: भाजपा ने 11 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की

Updated at : 20 Sep 2015 5:35 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार विस चुनाव: भाजपा ने 11 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की

नयी दिल्ली : भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनावों के लिए आज 11 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की जिसमें कोचधामन क्षेत्र से एक मुस्लिम उम्मीदवार का नाम भी शामिल है. पार्टी कुल 160 सीटों पर चुनाव लड़ रही है जिसमें से 153 सीटों के लिए इसने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. भाजपा ने कोचधामन […]

विज्ञापन
नयी दिल्ली : भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनावों के लिए आज 11 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की जिसमें कोचधामन क्षेत्र से एक मुस्लिम उम्मीदवार का नाम भी शामिल है. पार्टी कुल 160 सीटों पर चुनाव लड़ रही है जिसमें से 153 सीटों के लिए इसने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है.
भाजपा ने कोचधामन क्षेत्र से अब्दुर रहमान को उम्मीदवार बनाया है. इसके अलावा नालंदा सीट से कौशलेंद्र कुमार, मीनापुर से अजय कुशवाहा और मोहिउद्दीननगर से सत्येंद्र सिंह को टिकट दिया गया है. सूची के मुताबिक फूला देवी यादव गोविंदपुर से और वीरेन्द्र गोप इस्लामपुर से चुनाव लडेंगे.
भाजपा नेता जे. पी. नड्डा और भूपेन्द्र यादव ने सूची जारी की. भाजपा ने कल बिहार विधानसभा चुनावों के लिए 99 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की थी. पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने एक बैठक में नामों को अंतिम रुप दिया जिसकी अध्यक्षता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने की और इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा अन्य सभी सदस्यों ने हिस्सा लिया.
नड्डा ने कहा कि शेष सात सीटों के लिए जल्द ही पार्टी उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी. गत 16 सितम्बर को जारी 43 उम्मीदवारों की पहली सूची में भाजपा ने अपने पांच वर्तमान विधायकों को टिकट नहीं दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola