जम्मू-कश्मीर : घुसपैठ की कोशिश नाकाम, चार आतंकवादी ढेर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Sep 2015 2:01 PM
श्रीनगर : उत्तरी कश्मीर में बांदीपुरा जिले के गुरेज सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास आज सेना को कड़ी कामयाबी मिली. प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां सेना ने आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए चार आतंकवादियों को मार गिराया. श्रीनगर आधारित रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल एन एन जोशी ने कहा कि मध्यरात्रि […]
श्रीनगर : उत्तरी कश्मीर में बांदीपुरा जिले के गुरेज सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास आज सेना को कड़ी कामयाबी मिली. प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां सेना ने आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए चार आतंकवादियों को मार गिराया.
श्रीनगर आधारित रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल एन एन जोशी ने कहा कि मध्यरात्रि के बाद शुरु हुई मुठभेड में दो और आतंकवादी मारे गए हैं. नियंत्रण रेखा पर तैनात सतर्क बलों ने सीमा पार से घाटी में घुसने की कोशिश कर रहे आतंकवादियों को बीच में रोक दिया.
जोशी ने कहा कि इसके बाद मुठभेड हुई और इस गोलीबारी में अब तक चार आतंकवादी मारे गए हैं. उन्होंने बताया कि मुठभेड स्थल से चार एके-47 राइफल बरामद हुई हैं. फिलहाल अभियान जारी है. आगे के ब्यौरे की प्रतीक्षा है. अब तक मारे गए आतंकवादियों की पहचान नहीं हो पाई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










