पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ में भारतीय चौकियों को फिर बनाया निशाना

Updated at : 15 Sep 2015 9:44 AM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ में भारतीय चौकियों को फिर बनाया निशाना

जम्मू : संघर्षविराम का फिर से उल्लंघन करते हुए पाकिस्तानी सैनिकों ने सोमवार को जम्मू कश्मीर के पुंछ इलाके में नियंत्रण रेखा से सटे भारतीय सैन्य चौकियों को निशाना बनाया. एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने सोमवार शाम में पुंछ के बालाकोट सेक्टर में छह बज कर 45 मिनट से सात बजकर […]

विज्ञापन

जम्मू : संघर्षविराम का फिर से उल्लंघन करते हुए पाकिस्तानी सैनिकों ने सोमवार को जम्मू कश्मीर के पुंछ इलाके में नियंत्रण रेखा से सटे भारतीय सैन्य चौकियों को निशाना बनाया. एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने सोमवार शाम में पुंछ के बालाकोट सेक्टर में छह बज कर 45 मिनट से सात बजकर 45 मिनट तक संघर्षविराम का उल्लंघन किया.

उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सैनिकों ने 82 एमएम के मोर्टार गोलों का इस्तेमाल किया और भारतीय सेना ने भी उसी क्षमता के साथ प्रभावी जवाब दिया. उन्होंने कहा कि भारत की तरफ से किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है. मोर्टार गोला नहीं दागने के वचन के महज 24 घंटे बाद ही पाकिस्तानी सैनिकों ने कल जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में मोर्टार बम दागा था जिसमें बीएसएफ के एक अधिकारी की मौत हो गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola