कुंभ मेले का दूसरा शाही स्नान शुरू, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

कुंभ मेले में दूसरा शाही स्नान आज रविवार को शुरू हो चुका है. इस मौके पर काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ मौजूद थी. दूसरे शाही स्नान के लिए सबसे पहले निरंजनी अखाड़ा पहुंचा. इसके बाद जब तट पर निमोंही अखाड़ा पहुंचा तो भीड़ बेकाबू हो गयी औऱ खूब धक्का मुक्की हुई. हालांकि इस धक्का […]
कुंभ मेले में दूसरा शाही स्नान आज रविवार को शुरू हो चुका है. इस मौके पर काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ मौजूद थी. दूसरे शाही स्नान के लिए सबसे पहले निरंजनी अखाड़ा पहुंचा. इसके बाद जब तट पर निमोंही अखाड़ा पहुंचा तो भीड़ बेकाबू हो गयी औऱ खूब धक्का मुक्की हुई. हालांकि इस धक्का मुक्की में किसी के घायल होने की खबर नहीं है.
भक्तों के शाही स्नान का समय 11 बजे के बाद का है इसके बाद ही भक्त स्नान कर सकेंगे. त्र्यंबकेश्वर में गोदवारी के लगभग 80 लाख भक्त मौजूद हैं. इस संख्या में विदेशी भक्तों को भी शामिल किया गया है. तीसरा शाही स्नान 18 सितंबर से होगा यह कुंभ मेला 25 सितंबर तक चलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




