नौकरी दिलाने के नाम पर ले गये दिल्ली से जयपुर, 11 लोगों ने किया गैंगरेप

Updated:
विज्ञापन
नौकरी दिलाने के नाम पर ले गये दिल्ली से जयपुर, 11 लोगों ने किया गैंगरेप

नयी दिल्ली : देश में महिला विरोधी अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार जयपुर में एक लड़की के साथ गैंगरेप हुआ है जो दिल्ली की रहने वाली बतायी जा रही है. बताया जा रहा है कि इस लड़की के साथ 11 लोगों बलात्कार किया जिसमें से 6 को पुलिस […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : देश में महिला विरोधी अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार जयपुर में एक लड़की के साथ गैंगरेप हुआ है जो दिल्ली की रहने वाली बतायी जा रही है. बताया जा रहा है कि इस लड़की के साथ 11 लोगों बलात्कार किया जिसमें से 6 को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस संबंध में महिला ने घटना के एक दिन बाद मंगोलपुरी थाने में शिकायत दर्ज करायी है.

लड़की ने अपनी शिकायत में कहा है कि नौकरी दिलाने के नाम दो युवक उसे जयपुर के एक होटल में ले गये जहां 27 लोग मौजूद थे. यहां उसे 24 घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया और गैंगरेप किया गया. यह घटना 30 तारीख की है. जिस होटल में पीडिता के साथ यह वारदात हुई उसकर नाम इंद्रप्रस्थ है.

पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों को अबतक गिरफ्तार किया है जिसमें वह दो युवक भी हैं जो पीडिता को नौकरी का झांसा देकर अपने साथ ले गये थे. पुलिस इस मामले में छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola