ePaper

जम्मू-कश्‍मीर : मुठभेड में सैनिक शहीद, आतंकवादी ढेर

Updated at : 02 Sep 2015 9:04 AM (IST)
विज्ञापन
जम्मू-कश्‍मीर : मुठभेड में सैनिक शहीद, आतंकवादी ढेर

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले में आज आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद हो गया तो दूसरी तरफ एक आतंकवादी को भी ढेर कर दिया गया. पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ सुबह सात बजे शुरु हुई. सुरक्षा बलों को आतंकियों की मौजूदगी के बारे में पक्की खबर मिली थी, जिसके […]

विज्ञापन

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले में आज आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद हो गया तो दूसरी तरफ एक आतंकवादी को भी ढेर कर दिया गया. पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ सुबह सात बजे शुरु हुई. सुरक्षा बलों को आतंकियों की मौजूदगी के बारे में पक्की खबर मिली थी, जिसके बाद उन्होंने जिले के राफियाबाद इलाके की घेराबंदी कर ली और सुबह सात बजे तलाशी अभियान शुरु कर दिया.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाकर्मी जब इलाके में तलाशी अभियान चला रहे थे, तभी आतंकियों ने उन पर गोलियां चलायीं, जिसके बाद मुठभेड शुरु हो गई. मुठभेड़ नौ घंटे से अधिक समय तक चली. उन्होंने कहा, अभियान के दौरान एक सैनिक की मौत हो गयी और एक आतंकवादी को मार गिराया गया.

मारे गए आतंकवादी की शिनाख्त रियाज अहमद के रुप में की गई है. वह सोपोर इलाके के निकट ब्राथर कालन का निवासी था. अधिकारी ने कहा कि वह हिज्बुल मुजाहिदीन से जुड़ा हुआ था. अधिकारी ने कहा कि खुफिया रिपोर्ट के हवाले से शुरु में कहा गया था कि इलाके में लश्कर ए इस्लाम (एलईएल) के दो आतंकवादी छिपे हुए हैं.

समझा जाता है कि छिपे हुए आतंकवादियों में से एक इम्तियाज अहमद कांडू है जो कयूम नजर का करीबी सहयोगी है. माना जाता है कि नजर और कांडू दोनों हिजबुल मुजाहिदीन के प्रमुख सैयद सलाहुद्दीन से बगावत करके लश्कर ए इस्लाम संगठन के छद्म नाम के तहत काम कर रहे हैं. दोनों आतंकवादियों पर दस-दस लाख रुपये का इनाम घोषित है. दोनों सोपोर शहर में अलगाववादियों और पूर्व आतंकवादियों सहित छह लोगों की हत्या के आरोपी हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola