जम्मू कश्मीर के अलगाववादी नेता मसरत आलम फिर गिरफ्तार

Updated at : 01 Sep 2015 5:43 PM (IST)
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के अलगाववादी नेता मसरत आलम फिर गिरफ्तार

जम्मू : कट्टर अलगाववादी नेता मसरत आलम को मंगलवार को पुलिस ने दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया. जम्मू और कश्मीर मुस्लिग लीग ने मसरत आलम की गिरफ्तारी का विरोध किया और कहा कि उसकी गिरफ्तारी के बाद उसे किसी अनजान जगह पर ले जाया गया है. जम्मू कश्मीर मुस्लिम लीगके प्रवक्ता ने कहा, जब जम्मू […]

विज्ञापन

जम्मू : कट्टर अलगाववादी नेता मसरत आलम को मंगलवार को पुलिस ने दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया. जम्मू और कश्मीर मुस्लिग लीग ने मसरत आलम की गिरफ्तारी का विरोध किया और कहा कि उसकी गिरफ्तारी के बाद उसे किसी अनजान जगह पर ले जाया गया है.

जम्मू कश्मीर मुस्लिम लीगके प्रवक्ता ने कहा, जब जम्मू और कश्मीर हाईकोर्ट ने उन्हें रिहाई करने के आदेश दिये थे फिर उनकी गिरफ्तारी क्यों की गयी, अगर हुई तो उन्हें कहा ले जाया जा रहा है, इसकी जानकारी तक नहीं दी गयी. मसरत आलम को 17 तारीख को गिरफ्तार किया गया था. उस पर आरोप था कि रैली में उसने देश विरोधी नारे लगाये और पाकिस्तान के झंडे को लहराया. पब्लिक सेफ्टी एक्ट के तहत 23 अप्रैल को उन्हें कोट बलवाल जेल शिफ्ट कर दिया गया था.
उसकी गिरफ्तारी के बाद हाईकोर्ट में 21 अगस्त को एक याचिका मे मसरत की रिहाई का आदेश दिया गया. इसके बाद मसरत आलम पुलिस हिरासत भी खत्‍म हो गई है और उसे जल्‍द रिहा कर दिया गया. पीएसए के तहत किसी व्यक्ति को सुनवाई के बिना अधिकतम छह माह तक जेल में बंद रखा जा सकता है.
गौरतलब है कि मसरत आलम को हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के कट्टरपंथी गुट के नेता सैयद अली शाह गिलानी द्वारा आयोजित एक रैली में राष्ट्र विरोधी नारे लगाने और पाकिस्तानी झंडा लहराने के बाद देशद्रोह और राजद्रोह के आरोप में 17 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola