2जी घोटाला : ए राजा व 16 अन्य पर सीबीआइ ने केस दर्ज किया, 20 जगहों पर छापे
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : सीबीआइ ने आज पूर्व संचार मंत्री ए राजा के खिलाफ कथित तौर पर आय से अधिक संपत्ति मामले में केस दर्ज किया. ध्यान रहे कि डीएमके नेता ए राजा टू जी स्प्रेक्ट्रम घोटाले के आरोपी हैं. सीबीआइ ने ए राजा के साथ 16 अन्य लोगों के खिलाफ भी इस मामले में केस […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : सीबीआइ ने आज पूर्व संचार मंत्री ए राजा के खिलाफ कथित तौर पर आय से अधिक संपत्ति मामले में केस दर्ज किया. ध्यान रहे कि डीएमके नेता ए राजा टू जी स्प्रेक्ट्रम घोटाले के आरोपी हैं. सीबीआइ ने ए राजा के साथ 16 अन्य लोगों के खिलाफ भी इस मामले में केस दर्ज किया है. इन सबों पर आय व घोषित स्रोत से अधिक संपत्ति रखने का आरोप है. सीबीआइ ने आज दिल्ली, चेन्नई, पेंरबेलूर, तिरुचिरापल्ली और कोयबंटूर सहित कुल 20 जगहों पर छापे मारे.
पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा पहले से टू जी मामले में ट्रायल का सामना कर रहे हैं. उन पर स्पेक्ट्रम आवंटन में स्थापित नियमों का उल्लंघन करने का आरोप है. सीबीआइ ने पूर्व में 21 अक्तूबर 2009 को उनके खिलाफ केस दर्ज किया था. काफी विवाद होने के बाद उन्हें यूपीए 2 सरकार से बाहर होना पडा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










