जम्मू-कश्मीर : बारामूला के सोपोर में पुलिस चौकी पर हमला, एक पुलिसकर्मी शहीद
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर इलाके में आज उग्रवादियों ने एक धार्मिक स्थल और समीप की एक मस्जिद की सुरक्षा के लिए स्थापित पुलिस चौकी पर हमला कर दिया. इस हमले में एक पुलिस कर्मी शहीद हो गया और एक गंभीर रूप से घायल है. पुलिस अधिकारी ने बताया, आतंकवादियों ने यहां से […]
विज्ञापन
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर इलाके में आज उग्रवादियों ने एक धार्मिक स्थल और समीप की एक मस्जिद की सुरक्षा के लिए स्थापित पुलिस चौकी पर हमला कर दिया. इस हमले में एक पुलिस कर्मी शहीद हो गया और एक गंभीर रूप से घायल है.
पुलिस अधिकारी ने बताया, आतंकवादियों ने यहां से करीब 52 किलोमीटर दूर सोपोर के तुजार शरीफ इलाके में एक धार्मिक स्थल और एक मस्जिद की सुरक्षा के लिए स्थापित पुलिस चौकी पर गोलीबारी करते हुए हमला किया. उन्होंने बताया कि अतिरिक्त बलों को घटनास्थल पर भेजा गया है तथा घटना के बारे में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










