पीएम मोदी ने की जयललिता से मुलाकात, GST पर समर्थन की उम्मीद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Aug 2015 2:51 PM
चेन्नई : संसद में महत्वपूर्ण आर्थिक विधेयकों पर समर्थन जुटाने की राजग की कोशिशों के परिप्रेक्ष्य में एक उल्लेखनीय संकेत देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता से उनके पोएस गार्डन स्थित आवास पर मुलाकात की.इस मुलाकात को संसद में अटके जीएसटी विधेयक को पास कराने के लिए जरूरी समर्थन […]
चेन्नई : संसद में महत्वपूर्ण आर्थिक विधेयकों पर समर्थन जुटाने की राजग की कोशिशों के परिप्रेक्ष्य में एक उल्लेखनीय संकेत देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता से उनके पोएस गार्डन स्थित आवास पर मुलाकात की.इस मुलाकात को संसद में अटके जीएसटी विधेयक को पास कराने के लिए जरूरी समर्थन जुटाने की कवायद से भी जोड कर देखा जा रहा है.उल्लेखनीय है कि अन्नाद्रमुक के राज्यसभा में 11 सांसद हैं, जिनका समर्थन दो तिहाई बहुमत से पास होने वाले संविधान संशोधन बिल जीएसटी को पारित करवाने में अहम हो सकता है.
मद्रास विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय हथकरघा दिवस समारोहों की शुरुआत के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में जयललिता हालांकि उपस्थित नहीं थीं, लेकिन राज्य के वित्त मंत्री ओ पनीरसेल्वम ने जयललिता का भाषण पढा, जिसमें मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया था.
दिन में जयललिता ने हवाई अडडे पर मोदी का स्वागत किया था. अपने संबोधन में मोदी ने समारोह के सफल आयोजन के लिए ‘जयललिता’, राज्य सरकार और तमिलनाडु की जनता का धन्यवाद किया. कार्यक्रम स्थल से मोदी सीधे मुख्यमंत्री आवास गये. जयललिता ने दरवाजे पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया.
चर्चा के दौरान समझा जाता है कि जयललिता ने कर्नाटक और केरल के साथ अंतर-राज्यीय नदी विवादों सहित तमिलनाडु से जुडे मुद्दे उठाये और एक ज्ञापन भी सौंपा. लोकसभा में राजग के विवादास्पद भूमि अधिग्रहण विधेयक पर मोदी सरकार को अन्नाद्रमुक के पूर्ण समर्थन के परिप्रेक्ष्य में इस मुलाकात को महत्वपूर्ण समझा जा रहा है.
जयललिता ने हालांकि विधेयक को राज्यसभा में पारित कराने से पहले किसानों की चिन्ताओं का हवाला देते हुए कुछ आपत्तियां भी उठायी हैं. लोकसभा में अन्नाद्रमुक के 37 सदस्य हैं जबकि राज्यसभा में ग्यारह.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










