अब नीतीश को NDA का खुला पत्र, कहा, नीतीश कुमार का मतलब बिहार नहीं
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Aug 2015 9:40 PM
नयी दिल्ली : आरोप लगाते हुए कि ‘दंभ, धोखा, साजिश और छल-कपट’ नीतीश कुमार की राजनीति का ककहरा है, भाजपा नीत राजग ने बिहार के मुख्यमंत्री पर हमला करते हुए कहा कि वह ‘क्षुद्र राजनीतिक फायदे’ के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शब्दों को शर्मनाक तौर पर ‘तोडमरोडकर’ पेश कर रहे हैं. डीएनए संबंधी टिप्पणी […]
नयी दिल्ली : आरोप लगाते हुए कि ‘दंभ, धोखा, साजिश और छल-कपट’ नीतीश कुमार की राजनीति का ककहरा है, भाजपा नीत राजग ने बिहार के मुख्यमंत्री पर हमला करते हुए कहा कि वह ‘क्षुद्र राजनीतिक फायदे’ के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शब्दों को शर्मनाक तौर पर ‘तोडमरोडकर’ पेश कर रहे हैं.
डीएनए संबंधी टिप्पणी के लिए मोदी पर निशाना साधते हुए कुमार के पत्र के जवाब में भाजपा ने अपने बिहार के नेताओं के साथ ही राज्य के सहयोगियों द्वारा हस्ताक्षरित एक खुला पत्र पेश किया है. इसमें कुमार के पत्र को बहुत प्रचार वाली और भव्य ट्रेलर वाली ‘कॉमेडी फिल्म’ बताया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










