केजरीवाल की घोषणा के अनुसार पांच लाख रुपये अब तक नहीं मिले :मीनाक्षी का परिवार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
नयी दिल्ली : पिछले महीने आनंद पर्बत इलाके में जिस मीनाक्षी नाम की लडकी की नृशंस हत्या कर दी गयी थी, उसके परिवार ने आज कहा कि उन्हें अभी तक पांच लाख रुपये का मुआवजा नहीं मिला है जो मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनके घर आकर घोषणा की थी. मीनाक्षी की मां उषा ने यहां […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : पिछले महीने आनंद पर्बत इलाके में जिस मीनाक्षी नाम की लडकी की नृशंस हत्या कर दी गयी थी, उसके परिवार ने आज कहा कि उन्हें अभी तक पांच लाख रुपये का मुआवजा नहीं मिला है जो मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनके घर आकर घोषणा की थी.
मीनाक्षी की मां उषा ने यहां संवाददाताओं से कहा, हमें अभी तक पांच लाख रुपये का चैक नहीं मिला है जिसकी घोषणा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तब की थी जब वह हमारी बेटी की हत्या के बाद हमारे घर आये थे. उषा और उनके पति राजकुमार ने आज महिला सुरक्षा पर दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र की कार्यवाही में भाग लिया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के दौरे के बाद कोई हमारी मदद के लिए नहीं आया.
उषा ने कहा, हम यहां इसलिए आये हैं क्योंकि हमें बताया गया था कि हमारी शिकायत का निवारण यहां हो जाएगा. हमारी माली हालत बिगड रही है. हमारे पास इलाज के लिए पैसे नहीं हैं. कोई नेता हमारी मदद के लिए नहीं आया. केजरीवाल ने 19 जुलाई को मीनाक्षी के परिवार वालों से मिलकर उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया था.
मीनाक्षी की 16 जुलाई को आनंद पर्बत इलाके में एक शख्स ने अपने भाई के साथ मिलकर चाकू से हत्या कर दी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










