दोषियों को बचा रहे हैं प्रधानमंत्री : राहुल गांधी

Updated at : 03 Aug 2015 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
दोषियों को बचा रहे हैं प्रधानमंत्री : राहुल गांधी

नयी दिल्ली : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज कहा कि पार्टी अपने हर निलंबित सांसद के साथ खडी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दोषियों को बचाये जाने के बावजूद घोटालों का सच छिपा नहीं रह सकता. राहुल ने ट्वीट किया, हम अपने प्रत्येक निलंबित सांसद के साथ खडे हैं. भ्रष्टाचार के घोटालों के […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज कहा कि पार्टी अपने हर निलंबित सांसद के साथ खडी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दोषियों को बचाये जाने के बावजूद घोटालों का सच छिपा नहीं रह सकता.

राहुल ने ट्वीट किया, हम अपने प्रत्येक निलंबित सांसद के साथ खडे हैं. भ्रष्टाचार के घोटालों के मामले में सच छिपा नहीं रहेगा भले ही प्रधानमंत्री दोषियों को बचा रहे हों. उन्होंने कहा, मोदी सरकार को जल्द समझ आ जाएगा कि सच छिपा नहीं रह सकता.

भारत की जनता और कांग्रेस पार्टी ने भूमि विधेयक के मामले में यह दिखा दिया है. लोकसभा में कार्यवाही बाधित करने को लेकर कांग्रेस के 44 में से 25 सदस्यों को आज पांच दिन के लिए सदन से निलंबित कर दिया गया. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इसे लोकतंत्र के लिए काला दिन करार दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola