बीएसएफ ने सांबा में 4 आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश को किया नाकाम

जम्मू : बीएसएफ के जवानों ने जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में भारत-पाक सीमा पर चार संदिग्ध आतंकवादियों के समूह के घुसपैठ करने के प्रयास को नाकाम कर दिया. बीएसएफ के एक शीर्ष अधिकारी ने आज बताया कि सांबा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आइबी) पर सीमावर्ती चौकी पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने कल रात […]
जम्मू : बीएसएफ के जवानों ने जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में भारत-पाक सीमा पर चार संदिग्ध आतंकवादियों के समूह के घुसपैठ करने के प्रयास को नाकाम कर दिया. बीएसएफ के एक शीर्ष अधिकारी ने आज बताया कि सांबा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आइबी) पर सीमावर्ती चौकी पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने कल रात को करीब दस बजे पाकिस्तान की तरफ से आइबी की ओर आते हुए चार लोगों की संदिग्ध गतिविधियां देखीं.
उन्होंने बताया कि जब वे आइबी के समीप एक क्षेत्र में पहुंचे जहां खेती का काम नहीं किया जाता, तब अग्रिम क्षेत्र में तैनात जवानों ने संदिग्ध समूह की ओर छोटे हथियारों से गोलीबारी की. उन्होंने आगे बताया कि इस प्रकार से आतंकवादियों के घुसपैठ के प्रयास को नाकाम कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










