कांग्रेस विधायक उस्मान मजीद का दावा, मुंबई धमाके के बाद टाइगर मेमन से दो बार हुई मुलाकात

श्रीनगर : कांग्रेस के एक विधायक उस्मान मजीद ने दावा किया है कि वह मुंबई बम धमाके के मास्टरमाइंड टाइगर मेमन से कई बार मिला है. विधायक ने दावा किया है कि मुलाकात के दौरान उसने यह बात कही थी कि मुंबई बम धमाका, बाबरी मस्जिद विस्फोट का परिणाम था. उस्मान मजीद ने एबीपी न्यूज […]
श्रीनगर : कांग्रेस के एक विधायक उस्मान मजीद ने दावा किया है कि वह मुंबई बम धमाके के मास्टरमाइंड टाइगर मेमन से कई बार मिला है. विधायक ने दावा किया है कि मुलाकात के दौरान उसने यह बात कही थी कि मुंबई बम धमाका, बाबरी मस्जिद विस्फोट का परिणाम था.
उस्मान मजीद ने एबीपी न्यूज से बातचीत में कहा कि वे पाक अधिकृत कश्मीर में दो तीन बार टाइगर मेमन से मिले हैं. यह मुलाकात नवंबर 1993 के दौरान हुई थी. उस वक्त टाइगर मेमन ने बताया था कि याकूब मेमन ने आत्मसमर्पण कर दिया है, हालांकि यहां लोग यह नहीं कहते कि याकूब मेमन ने आत्मसमर्पण किया है. उस दौरान टाइगर मेमन बहुत चिंतित था, क्योंकि उसे दोनों परिवारों का भरण पोषण करना पड़ रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










