राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा, डॉ कलाम जीवनभर जनता के राष्ट्रपति रहे और मृत्यु के बाद भी रहेंगे
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
नयी दिल्ली : राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने ए पी जे कलाम के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि डॉ कलाम जीवनभर जनता के राष्ट्रपति रहे और मृत्यु के बाद भी रहेंगे. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें अपना मार्गदर्शक बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब्दुल कलाम के निधन पर दुःख […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने ए पी जे कलाम के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि डॉ कलाम जीवनभर जनता के राष्ट्रपति रहे और मृत्यु के बाद भी रहेंगे.
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें अपना मार्गदर्शक बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब्दुल कलाम के निधन पर दुःख जताया है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनका जन-जन से लेकर विश्व में देश की प्रतिष्ठा बढाने में योगदान रहा. उन्होंने कहा कि मुझे उनके नजदीक काम करने का मौका मिला. वह हमारे मार्गदर्शक रहे हैं. उन्होंने कहा कि हमने एक ऐसे सपूत को खोया जिसने भारत की सेवा की और भारत को सशक्त और समर्थवान बनाया. उन्होंने कहा कि मैं नहीं समझता हूं कि उनकी कमी की भरपाई की जा सकेगी. मैं उस महान आत्मा के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता हूं. उन्होंने कहा कि इस शोक संतप्त अवस्था में, इस गहरे सदमे में मेरे पास अब कुछ कहने के लिए नहीं बचा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










