पुलिस अधीक्षक बलजीत सिंह के पिता भी हुए थे आतंकी हमले में शहीद
Updated at : 27 Jul 2015 7:37 PM (IST)
विज्ञापन

कपूरथला: गुरदासपुर जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड में आज शहीद हुए पुलिस अधिकारी बलजीत सिंह ऐसे पुलिसकर्मी के बेटे हैं जो वर्ष 1984 में पंजाब में उग्रवाद चरम पर होने के दौरान उग्रवादियों के हमले में ही शहीद हो गये थे. सेना की वर्दी पहनकर आए हथियारों से लैस आतंकवादियों के हमले में आज […]
विज्ञापन
कपूरथला: गुरदासपुर जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड में आज शहीद हुए पुलिस अधिकारी बलजीत सिंह ऐसे पुलिसकर्मी के बेटे हैं जो वर्ष 1984 में पंजाब में उग्रवाद चरम पर होने के दौरान उग्रवादियों के हमले में ही शहीद हो गये थे.
सेना की वर्दी पहनकर आए हथियारों से लैस आतंकवादियों के हमले में आज चार आम नागरिकों और तीन पुलिसकर्मियों सहित सात लोगों की मौत हो गई। शहीद हुए पुलिसकर्मियों में पुलिस अधीक्षक (खुफिया) बलजीत शामिल हैं.बलजीत आतंकवादियों द्वारा किये गये सडक हादसे में अपने पिता निरीक्षक अछार सिंह की मौत के बाद वर्ष 1985 में एएसआई के तौर पर बल में शामिल हुए थे.
उन्होंने फगवाडा के थाना प्रभारी और मनसा में सतर्कता विभाग में पद संभालने के बाद सातवीं आईआरबी बटालियन में उप कमांडेंट की जिम्मेदारी संभाली. बलजीत के परिवार में उनकी पत्नी कुलवंत कौर के अलावा एक बेटा मनिंदर सिंह (24), बेटियां परमिंदर कौर (22) और रविंदर कौर (20) हैं.उनका शव कल यहां अंतिम संस्कार के लिए लाया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




