ePaper

श्रीनगर में फिर लहराया इस्लामिक स्टेट का झंडा

Updated at : 24 Jul 2015 3:27 PM (IST)
विज्ञापन
श्रीनगर में फिर लहराया इस्लामिक स्टेट का झंडा

श्रीनगर : आज श्रीनगर में जुमे की नमाज के बाद एक बार अलगाववादियों के समर्थकों ने इस्लामिक स्टेट का झंडा लहराया. यह घटना शहर के जामिया मस्जिद के निकट तब घटी जब लोग जुमे की नमाज अदा करके जा रहे थे. गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों से अलगाववादियों के समर्थक यहां ज्यादा सक्रिय हो […]

विज्ञापन

श्रीनगर : आज श्रीनगर में जुमे की नमाज के बाद एक बार अलगाववादियों के समर्थकों ने इस्लामिक स्टेट का झंडा लहराया. यह घटना शहर के जामिया मस्जिद के निकट तब घटी जब लोग जुमे की नमाज अदा करके जा रहे थे.

गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों से अलगाववादियों के समर्थक यहां ज्यादा सक्रिय हो गये हैं और पाकिस्तान एवं आईएस के झंडों को लहराने के कई वाकये यहां हुए हैं. ईद के दिन भी अनंतनाग और श्रीनगर में पाकिस्तान एवं आईएस के झंडे लहराये गये थे और सैयद अहमद गिलानी के समर्थकों ने उन्हें मस्जिद में नमाज अदा करने की इजाजत नहीं मिलने के बाद पुलिस पर पथराव भी किया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola