ePaper

उत्तराखंड पर आफत : भारी बारिश के बाद भूकंप, वरुणावत पर्वत की चट्टानों में दरार

Updated at : 19 Jul 2015 11:11 AM (IST)
विज्ञापन
उत्तराखंड पर आफत : भारी बारिश के बाद भूकंप, वरुणावत पर्वत की चट्टानों में दरार

देहरादून : दो दिनों से जारी लगातार बारिश ने उत्तराखंड के लोगों के जनजीवन को प्रभावित कर दिया है. कई स्थानों पर फंसे लोगों को निकालने का कार्य जारी है. सड़क मार्ग में बाधा होने के कारण रस्सी के सहारे लोगों को निकाला जा रहा है. बारिश और जहां-तहां लैंडस्लाइड के कारण लोग सुरक्षित स्थान […]

विज्ञापन

देहरादून : दो दिनों से जारी लगातार बारिश ने उत्तराखंड के लोगों के जनजीवन को प्रभावित कर दिया है. कई स्थानों पर फंसे लोगों को निकालने का कार्य जारी है. सड़क मार्ग में बाधा होने के कारण रस्सी के सहारे लोगों को निकाला जा रहा है. बारिश और जहां-तहां लैंडस्लाइड के कारण लोग सुरक्षित स्थान पर आश्रय लेरहे हैं.

इधर, रविवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की खबर फिलहाल नहीं हैं. उत्तराखंड के चमोली में भूकंप के झटके आए जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 थी. प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह पांच बज कर 18 मिनट पर लोगों ने चमोली और आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए. भूकंप के झटकों के बाद लोगों में दहशत का माहौल है.

वहीं दूसरी ओर खबर है कि उत्तराखंड के वरुणावत पर्वत की चट्टानों में दरार आ गयी है जिसके कारण 10 हजार लोगों की आबादी पर खतरा मंडरा रहा है. खबर मिलने के बाद प्रशासन इसकी जांच में जुट गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola