कश्मीर : उग्रवादियों ने सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या की
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में मंगलवार रात उग्रवादियों ने एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी की गोली मार कर हत्या कर दी. यह जानकारी पुलिस ने दी है. सेवानिवृत्त पुलिस अधीक्षक की हत्या कल रात अशमुजी स्थित उनके आवास के पास गोलीमार कर की गई. पुलिस अधिकारी ने बताया कि रात 11 बजकर करीब […]
विज्ञापन
श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में मंगलवार रात उग्रवादियों ने एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी की गोली मार कर हत्या कर दी. यह जानकारी पुलिस ने दी है.
सेवानिवृत्त पुलिस अधीक्षक की हत्या कल रात अशमुजी स्थित उनके आवास के पास गोलीमार कर की गई. पुलिस अधिकारी ने बताया कि रात 11 बजकर करीब 30 मिनट पर कुछ अज्ञात उग्रवादियों ने सेवानिवृत्त एसपी बशीर अहमद दार को कुलगाम के अशमुजी में उनके आवास के पास गोली मार दी.
उन्होंने बताया कि दार को यहां एसकेआईएमएस अस्पताल में रेफर किया गया था, जहां पहुंचने पर उनको मृत घोषित कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










