नजीब जंग और अरविंद केजरीवाल गले मिले, केजरीवाल ने कहा, कटुता खत्म होनी चाहिए

Published at :13 Jul 2015 7:34 AM (IST)
विज्ञापन
नजीब जंग और अरविंद केजरीवाल गले मिले, केजरीवाल ने कहा, कटुता खत्म होनी चाहिए

नयी दिल्ली: दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग के साथ अधिकारों को लेकर चल रहे गतिरोध के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज कहा कि उनके बीच कोई ‘‘कटु भावना’’ नहीं है और राष्ट्रीय राजधानी में प्रभावी शासन एवं विकास सुनिश्चित करने के लिए यह कटु संबंध खत्म होना चाहिए. केजरीवाल ने अपने ही द्वारा आयोजित […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग के साथ अधिकारों को लेकर चल रहे गतिरोध के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज कहा कि उनके बीच कोई ‘‘कटु भावना’’ नहीं है और राष्ट्रीय राजधानी में प्रभावी शासन एवं विकास सुनिश्चित करने के लिए यह कटु संबंध खत्म होना चाहिए.

केजरीवाल ने अपने ही द्वारा आयोजित इफ्तार पार्टी के मौके पर यह टिप्पणी की. इस पार्टी में जंग के साथ ही उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, पुलिस आयुक्त बी एस बस्सी और पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित भी शामिल हुए.
मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘कटु संबंध खत्म होने चाहिए क्योंकि ऐसी कोई कटु भावना है ही नहीं. सभी अपना काम कर रहे हैं. यदि हम मिलकर काम करें तभी देश तरक्की करेगा.’’वह इस प्रश्न का उत्तर दे रहे थे कि क्या जंग के साथ उनके संबंध आने वाले दिन में सुधरेंगे.
उससे पहले केजरीवाल गर्मजोशी से जंग से गले मिले. उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने उपराज्यपाल की अगवानी की. यह इफ्तार पार्टी चाणक्यपुरी में थी.दिल्ली में आप सरकार के सत्ता में आने के बाद से दोनों के बीच विभिन्न मुद्दों को लेकर टकराव रहा है जिनमें एक दिल्ली सरकार के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पर नियंत्रण को लेकर भी विवाद है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola