मद्रास हाइकोर्ट ने दुष्कर्म मामले में समझौते के फैसले को वापस लिया
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

चेन्नई : सिविल सोसाइटी के आलोचना के बाद मद्रास हाइकोर्ट ने पूर्व में सुनाये गये उस फैसले को वापस ले लिया हैं , जिसमे बलात्कार के मामले में मध्यस्तथा करने की बात कही गयी थी. गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने इस तरह के मामले में फैसला सुनाते हुए कहा था कि बलात्कार के मामलों […]
विज्ञापन
चेन्नई : सिविल सोसाइटी के आलोचना के बाद मद्रास हाइकोर्ट ने पूर्व में सुनाये गये उस फैसले को वापस ले लिया हैं , जिसमे बलात्कार के मामले में मध्यस्तथा करने की बात कही गयी थी. गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने इस तरह के मामले में फैसला सुनाते हुए कहा था कि बलात्कार के मामलों में किसी तरह का मध्यस्तथा नहीं हो सकती. बालात्कारी से किसी तरह का समझौता महिलाओं के गरिमा के खिलाफ है. महिलाओं का देह उनके लिए मंदिर है.
जस्टिस पी देवादास ने आरोपी के अंतरिम जमानत को खारिज कर दिया और उसे महिला न्यायलय में आत्मसमर्पण करने के लिए कहा. मध्यस्तथा केंद्र के ऑफिसर इन चार्ज को निर्देश दिया गया है कि मध्यस्तथा संबंधित सारे गतिविधियों को बंद कर दिया जाए. बलात्कार पीड़ित ने मध्यस्तथा के फैसले पर आपत्ति जतायी थी और कहा था कि वह कैसे उस इंसान के साथ रह सकती है जिसने उसके साथ बलात्कार किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










