तीर्थयात्रियों का तीसरा जत्था अमरनाथ यात्रा पर रवाना
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जम्मू: पवित्र अमरनाथ गुफा के लिए 2017 तीर्थयात्रियों का तीसरा जत्था आज कडी सुरक्षा के बीच यहां के आधार शिविर से रवाना हो गया.एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस जत्थे में 1581 पुरुष, 307 महिलाएं, 25 बच्चें और 104 साधु शामिल हैं. ये सभी 66 वाहनों में आज सुबह पांच बजकर पांच मिनट पर […]
विज्ञापन
जम्मू: पवित्र अमरनाथ गुफा के लिए 2017 तीर्थयात्रियों का तीसरा जत्था आज कडी सुरक्षा के बीच यहां के आधार शिविर से रवाना हो गया.एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस जत्थे में 1581 पुरुष, 307 महिलाएं, 25 बच्चें और 104 साधु शामिल हैं. ये सभी 66 वाहनों में आज सुबह पांच बजकर पांच मिनट पर भगवती नगर स्थित आधार शिविर से रवाना हुए हैं.
उन्होंने बताया कि यह जत्था जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहले ही टमाटर मोड को पार कर चुका है और आज शाम तक बालताल और पहलगाम स्थित आधार शिविरों पर पहुंच जायेगा.इस जत्थे को मिलाकर अब तक 4822 तीर्थयात्री जम्मू आधार शिविर से अमरनाथ गुफा के लिए रवाना हो चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










