5,6,7,8 मई तक आंधी बारिश, गरज चमक के साथ छींटे, इन इलाकों में ओलावृष्टि का अलर्ट

Published by :Pritish Sahay
Published at :05 May 2026 6:11 PM (IST)
विज्ञापन
Rain Warning

गुरुग्राम में भारी बारिश के बाद जलभराव वाली सड़क से गुजरते यात्री, फोटो- पीटीआई

Rain Warning: देश भर में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है. आने वाले दिनों में कई राज्यों में गरज-चमक, तेज हवाओं, बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि का दौर जारी रह सकता है. मौसम विभाग के अनुसार उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक अलग-अलग क्षेत्रों में मौसम में बदलाव का असर दिखाई दे सकता है.

विज्ञापन

Rain Warning: मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 5 से 8 मई के बीच गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है. इस दौरान हवा की रफ्तार 30-50 किमी प्रति घंटा तक जा सकती है. हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है. वहीं पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भी 5 से 7 मई के दौरान आंधी और बारिश का असर देखने को मिलेगा. कुछ स्थानों पर तेज हवाएं 50 से 70 किमी प्रति घंटा तक चल सकती हैं. कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना है. राजस्थान में 5 से 8 मई के बीच अलग-अलग इलाकों में आंधी और हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है.

बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में 5 से 8 मई तक बारिश और तेज हवा

मौसम विभाग के मुताबिक 5 से 8 मई के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में, 6 से 8 मई के दौरान गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में गरज, बिजली और तेज हवाएं चल सकती है. इस दौरान हवा की गति 30 से 50 किमी प्रति घंटा तक रह सकती है. कई इलाकों में हल्की से लेकर मध्यम बारिश होने की संभावना है. 5, 7 और 8 मई को बिहार में, 6 से 10 मई के दौरान झारखंड में और 6 से 8 मई के दौरान ओडिशा में गरज, बिजली और तेज हवाएं चल सकती है. कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

पूर्वोत्तर भारत में 7 मई तक बिगड़ा रहेगा मौसम

आईएमडी का अनुमान है कि 5 और 6 मई के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज, बिजली और तेज हवा चल सकती है. हवा की रफ्तार 30 से 50 किमी प्रति घंटा तक जा सकती है. कई इलाकों में हल्की से लेकर मध्यम बारिश की संभावना है. कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है. इस दौरान असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बिजली गिरने की संभावना भी है.

मध्य भारत में भी 8 मई तक बारिश और तेज हवा के आसार

मौसम विभाग का अनुमान है कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ क्षेत्र में 5 से 8 मई के बीच गरज-चमक, तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है. हवा की गति 40 से 60 किमी प्रति घंटा तक रह सकती है. इसके अलावा कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हो सकती है.

दक्षिण भारत में बारिश और तेज हवाओं का दौर

तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अगले 5 दिनों तक गरज-चमक, आंधी और कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है. केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में भी तेज हवाओं और बारिश का असर देखने को मिलेगा. कुछ स्थानों पर 70 किमी प्रति घंटा तक की तेज हवाएं चल सकती हैं.

Also Read: दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, गिरे ओले, मौसम का बदला मिजाज

पाकिस्तान में भीषण गर्मी का कहर: लू से कराची में 10 लोगों की मौत, तापमान 44 डिग्री के पार

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola