बजेगी शहनाई, गैंगस्टर अबु सलेम बनेंगे दूल्हा ?
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Jun 2015 7:39 AM
मुंबई : गैंगस्टर अबु सलेम शादी का मन बना रहा है. प्राप्त जानकारी क अनुसार उनको एक महिला ने शादी के लिए प्रपोज किया है जो मात्र 26 साल की है. वर्ष 1993 मुंबई श्रृंखलाबद्ध विस्फोट मामले में सुनवाई का सामना कर रहे गैंगस्टर अबु सलेम ने यह खुलासा सोमवार को किया है.सलेम ने सोमवार […]
मुंबई : गैंगस्टर अबु सलेम शादी का मन बना रहा है. प्राप्त जानकारी क अनुसार उनको एक महिला ने शादी के लिए प्रपोज किया है जो मात्र 26 साल की है. वर्ष 1993 मुंबई श्रृंखलाबद्ध विस्फोट मामले में सुनवाई का सामना कर रहे गैंगस्टर अबु सलेम ने यह खुलासा सोमवार को किया है.सलेम ने सोमवार को इस मामले में दायर अपने जवाब में कहा कि मैं (उसके आवेदन पर) विचार करने और रजिस्ट्रार के सामने विशेष विवाह अधिनियम के तहत शादी करने तथा उसे पंजीकृत कराने की हमें अनुमति देने का आग्रह करता हूं.’’
महिला ने वकील फरहाना शाह के जरिये पिछले सप्ताह विशेष टाडा अदालत से गुहार लगाई थी. उन्होंने कहा कि पिछले साल सलेम के साथ गुपचुप तरीके से शादी करने की एक टैबलायड में खबर आने के बाद पुलिस ने अपनी जांच के दौरान कई लोगों से कथित शादी के बारे में पूछा तथा सलेम तथा उसकी तस्वीर भी दिखाई.
उन्होंने कहा कि चूंकि अब वह किसी और से शादी नहीं कर पाएगी, वह सलेम से ही शादी करना चाहती है. सलेम ने अपने जवाब में कहा कि वह उस महिला से शादी करना चाहते हैं ताकि वह समाज में सिर उठाकर सभी रिश्तेदारों, मित्रों और शुभचिंतकों से मिलकर उनके जवाब दे सकें. उन्होंने जवाब में कहा कि वह उसका प्रस्ताव स्वीकार करने के बाद ‘‘क्षतिपूर्ति’’ करना चाहते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










