ePaper

व्हाट्सएप्प पर 47% समय व्यतीत करते हैं भारतीय

Updated at : 29 Jun 2015 2:46 AM (IST)
विज्ञापन
व्हाट्सएप्प पर 47% समय व्यतीत करते हैं भारतीय

नयी दिल्ली : एक रपट के अनुसार भारत में स्मार्टफोन का इस्तेमाल करने वाले अपना 47 प्रतिशत समय व्हाटसएप्प, वीचैट, हाइक व स्काइप जैसे संवाद एप्लीकेशनों पर व्यतीत करते है. जो कि देश में मोबाइल ब्राडबैंड इस्तेमाल को बढाने में बडी भूमिका निभा रहा है. स्वीडन की दूरसंचार उपकरण बनाने वाली एरिक्सन ने एक रपट […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : एक रपट के अनुसार भारत में स्मार्टफोन का इस्तेमाल करने वाले अपना 47 प्रतिशत समय व्हाटसएप्प, वीचैट, हाइक व स्काइप जैसे संवाद एप्लीकेशनों पर व्यतीत करते है. जो कि देश में मोबाइल ब्राडबैंड इस्तेमाल को बढाने में बडी भूमिका निभा रहा है. स्वीडन की दूरसंचार उपकरण बनाने वाली एरिक्सन ने एक रपट में यह निष्कर्ष निकाला है.

इसके अनुसार,‘ स्मार्टफोन पर सबसे अधिक काम संवाद का ही होता है. इसके विभिन्न एप्प हमेशा ‘आन’ रहते हैं जो कि मोबाइल ब्राडबैंड का इस्तेमाल बढाने में प्रमुख है. एरिक्सन का कहना है,‘ हमारी रपट के अनुसार भारतीय स्मार्टफोनों पर अपना 47 प्रतिशत समय वायस, इंस्टेंट मैसेजिंग व वीओपी :स्काइप आदि: पर व्यतीत करते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola