ePaper

दिल्‍ली पुलिस ने नौकरी के नाम पर धोखा देने वाले रैकेट का किया भंडाफोड

Updated at : 28 Jun 2015 1:46 AM (IST)
विज्ञापन
दिल्‍ली पुलिस ने नौकरी के नाम पर धोखा देने वाले रैकेट का किया भंडाफोड

नयी दिल्ली : अपराध शाखा ने सरकारी योजना के तहत नौकरी दिलाने के आश्वासन देकर देश भर में युवाओं को धोखा देने वाले एक कथित जालसाल गिरोह का भंडाफोड किया है और छह लोगों को गिरफ्तार किया है. राजीव आवास योजना के तहत सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर पूरे देश में युवाओं को धोखा […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : अपराध शाखा ने सरकारी योजना के तहत नौकरी दिलाने के आश्वासन देकर देश भर में युवाओं को धोखा देने वाले एक कथित जालसाल गिरोह का भंडाफोड किया है और छह लोगों को गिरफ्तार किया है. राजीव आवास योजना के तहत सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर पूरे देश में युवाओं को धोखा देने के बारे प्रधानमंत्री कार्यालय से निर्देश मिलने पर पुलिस ने गिरोह पर नजर रखना शुरू किया.

पुलिस के संयुक्त आयुक्त (अपराध) रविन्द्र यादव ने बताया कि गिरोह देश भर के प्रमुख समाचार पत्रों में सरकारी नौकरी को लेकर विज्ञापन प्रकाशित करवाते थे. अभ्यर्थियों से फोन पर फर्जी साक्षात्कार, अभ्यर्थियों को फर्जी नियुक्ति पत्र और उसके बाद अभ्यर्थियों को फर्जी पहचान दस्तावेजों के आधार पर खोले गये बैंक खातों में भारी मात्रा में रुपया जमा करने के लिए प्रेरित करते थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola