अदालत ने आसाराम के खिलाफ आरोप तय करने को स्थगित किया
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

अहमदाबाद : प्रवचन करने वाले आसाराम के खिलाफ बलात्कार के मामले में आज आरोप तय नहीं किये जा सके क्योंकि न्यायाधीश छुट्टी पर थे. यह तीसरा मौका है जब गांधीनगर की अदालत के समक्ष मामले में आरोप तय किए जाने की कार्यवाही स्थगित हुई है. विशेष लोक अभियोजक आर सी कोडेकर ने कहा कि कार्यवाही […]
विज्ञापन
अहमदाबाद : प्रवचन करने वाले आसाराम के खिलाफ बलात्कार के मामले में आज आरोप तय नहीं किये जा सके क्योंकि न्यायाधीश छुट्टी पर थे. यह तीसरा मौका है जब गांधीनगर की अदालत के समक्ष मामले में आरोप तय किए जाने की कार्यवाही स्थगित हुई है.
विशेष लोक अभियोजक आर सी कोडेकर ने कहा कि कार्यवाही 10 जुलाई तक स्थगित कर दी गई क्योंकि अतिरिक्त जिला न्यायाधीश आर ए घोघाहारी छुट्टी पर हैं. आसाराम फिलहाल जोधपुर के जेल में बंद हैं. गांधीनगर की अदालत में मामला सूरत की एक महिला द्वारा आसाराम पर बलात्कार का आरोप लगाये जाने से संबंधित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










